भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सोमवार को विधानसभा स्थित उनके कक्ष में सीजी पावर के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमर कोल ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान विभिन्न औद्योगिक एवं निवेश संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। यह शिष्टाचार भेंट प्रदेश में उद्योगों के विस्तार और निवेश की संभावनाओं के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
Next Post
स्वास्थ्य केंद्र में छत का प्लास्टर गिरा
Tue Jul 21 , 2026
सिवनी: जिले के कान्हीवाड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जनरल वार्ड में मंगलवार सुबह छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय वार्ड में मरीज और उनके परिजन मौजूद थे। हालांकि, मलबा किसी पर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लास्टर गिरते ही तेज आवाज […]
