सरकार की मितव्ययिता: ई-बस से जगदीशपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री और मंत्रीगण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह जगदीशपुर में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होने मुख्यमंत्री निवास से ई-बस के माध्यम से रवाना हुए। उनके साथ मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य भी सामूहिक रूप से ई-बस में सवार होकर बैठक स्थल के लिए निकले।

राज्य सरकार की मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण और सुशासन की सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने इस अवसर पर शासकीय वाहनों के बजाय सामूहिक रूप से ई-बस से यात्रा की।

Next Post

पहाड़ी हादसा : कलेक्टर ने घटना की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई के दिए निर्देश, हताहतों को सरकारी मदद

Sun Jul 19 , 2026
ग्वालियर: गुड़ा-गुड़ी के नाका क्षेत्र में आज रविवार की सुबह बड़े हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। एडीएम सी.वी. प्रसाद सहित […]

You May Like