पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा नुकसान, 2 लाख रुपये से भरा बैग वापस मिला

भोपाल। छोला मंदिर थाने की एफआरवी टीम की सतर्कता से एक युवक का दो लाख रुपए कैश से भरा चोरी होने से बच गया. युवक को पुलिसकर्मी ने बैग वापस दिलाया. एफआरवी में आरक्षक भरत शर्मा भानपुर पुलिस चौकी पर तैनात थे. युवक के बैग में 3 मोबाईल और 2 लाख रुपए नगद थे.

बताया जा रहा है कि युवक शिवांश स्वामी का बैग कार में रखा था, जिसे कुछ बच्चे लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे. इसकी सूचना शिवांश ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची एफआरवी में पायलट कन्हैयालाल और आरक्षक भरत शर्मा ने सूझबूझ दिखाई और युवक का बड़ा नुकसान होने से बच गया. बैग को लेकर जा रहे कुछ बच्चे जब भाग रहे थे. इस दौरान पुलिसकर्मी भरत शर्मा ने आवाज लगाई. इससे बैग लेकर भाग रहे बच्चे बैग को वहीं छोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पार कर गए. फरियादि शिवांश स्वामी ने इस मौके पर दोनों पुलिसकर्मियों का आभार माना. फरियादि एक टेलीकाम कम्पनी में कार्यरत है.

Next Post

राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किए गए साक्षात्कार

Sat Jul 18 , 2026
छिन्दवाड़ा: युवाओं के साथ ही तकनीकी शिक्षा व उच्च शिक्षा को प्राथमिकता देने वाले मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने एक बार फिर छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के युवाओं के लिए नि:शुल्क उच्च शिक्षा के द्वार खोले हैं। नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के […]

You May Like