
दमोह.जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शासकीय मॉडल स्कूल बटियागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एसडीओपी प्रिया सिंधी और थाना प्रभारी निरीक्षक रजनी शुक्ल स्कूल पहुंचीं। इस दौरान स्कूल स्टाफ और पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई।पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
