BU का नाम बदलने पर सियासत तेज, आरिफ मसूद ने राज्यपाल से लगाई रोक की गुहार

भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) का नाम बदलकर ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ किए जाने के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय का नाम यथावत रखने की मांग की है। उनका कहना है कि 38 साल पुरानी शैक्षणिक संस्था की पहचान बदलना उचित नहीं है। यदि सरकार नए नाम से विश्वविद्यालय स्थापित करना चाहती है तो नई संस्था बनाई जाए, लेकिन मौजूदा विश्वविद्यालय का नाम न बदला जाए।
आरिफ मसूद ने विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के उस प्रस्ताव पर भी आपत्ति जताई, जिसमें मौलाना बरकतउल्ला भोपाली के योगदान को कमतर बताया गया है। उन्होंने कहा कि मौलाना बरकतउल्ला स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में रहे हैं और देश की पहली निर्वासित अंतरिम सरकार में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने राज्यपाल से नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर हस्तक्षेप कर इसे रोकने और विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक पहचान बनाए रखने की मांग की है।

Next Post

इंडिगो, अकॉर के ग्राहक दोनों जगह भुना सकेंगे अपने लॉयल्टी प्वांइट्स

Mon Jul 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 जुलाई (वार्ता) देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो और वैश्विक आतिथ्य कंपनी अकॉर के ग्राहक अपने लॉयल्टी प्वाइंट दोनों जगह बुकिंग के लिए भुना सकेंगे। दोनों कंपनियों के लॉयल्टी प्रोग्राम ने इसके लिए सोमवार को एक समझौता किया। इंडिगो ब्लूचिप और बुकिंग प्लेटफॉर्म ऑल अकॉर के […]

You May Like