मुंबई में मनोरी बीच के पास विदेशी जहाज फंसा, जांच शुरू

मुंबई, (वार्ता) मुंबई में बोरीवली वेस्ट के गोराई इलाके में मनोरी बीच के पास समुद्र में एक विदेशी समुद्री जहाज के फंसने के बाद रविवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही गोराई पुलिस और भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।आईएनएस हमला की एक टीम को भी उस जगह भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जहाज भारतीय जलक्षेत्र में कैसे आया और मामले की विस्तृत जांच की जा सके।

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि इतना बड़ा जहाज गोराई तट तक कैसे पहुंचा और क्या इसके पीछे कोई संदिग्ध या गलत नीयत थी।

विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Next Post

होटल के रूम में बैठी थी तीन फीट लंबी कोबरा नागिन

Tue Jul 7 , 2026
जबलपुर :भेड़ाघाट थानांतर्गत भेड़ाघाट नगर परिषद कार्यालय के बगल में स्थित होटल हाली डे होम के रूम नंबर 105 में सांयकाल 04:30 बजे एक तीन फीट लंबी नागिन को बैठा देखकर वहां अफरातफरी मच गई। होटल के प्रबंधक ने तत्काल रूम के दरवाजे को बंद कर दिया। तथा सर्प विशेषज्ञ […]

You May Like