गेस्ट हाउस के पीछे मिला शव, पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस

रतलाम। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हडक़ंप मच गया, जब महू रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पीछे नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव औंधे मुंह होने के कारण उसकी पहचान मौके पर नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस के पीछे बने नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा गुमशुदगी के रिकॉर्ड सहित अन्य माध्यमों से उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई, हादसे का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। इसी आधार पर जांच की आगे की दिशा तय की जाएगी।

Next Post

40 लाख की लूट में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Mon Jul 6 , 2026
रतलाम। पिछले सप्ताह कारोबारी के यहां से 40 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और ब्लिंकिट की ड्रेस भी जब्त की गई है। इससे पहले पुलिस घटना […]

You May Like