80 मीटर ऊंचे टेलिफोन टावर पर चढ़ा युवक,इसे नीचे उतारने मश्कत कर रहीं पुलिस

पांढुरना,नगर के पुलिस थाना क्षेत्र से लगे बीएसएनएल के टेलिफोन,मोबाईल टावर पर सोमवार लगभग 5:40 के आसपास एक अज्ञात युवक चढ गया,सूचना पर आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों द्वारा इस युवक को समझाते हुए नीचे उतरने के लिए कहा,लेकिन पुलिस को देख यह युवक और तेजी से टावर पर शीर्ष चोटी पर पहुंच गया,लगभग 80 मीटर ऊंचे इस टावर पर चढे युवक को उतारने किसी के भी चढ़ने की हिम्मत तक नहीं हो पा रहीं है,यह नजारा देख मुख्य मार्ग पर सैकड़ों लोगों की हुजूम एकत्रित हो गया । लगभग एक घंटे के अथक प्रयासों के बावजूद युवक नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा है।

Next Post

नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon Jul 6 , 2026
सीधी। जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत यूपी कैनाल नहर में डूबे 19 वर्षीय युवक का शव घटना के दूसरे दिन मोहनिया टनल के पास बरामद होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी […]

You May Like