शहीद प्रिंस के नाम से जानी जाएगी गली

सतना : जिले के जैतवारा थाने में तैनाती के दौरान प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग को गोली मार दी गई थी. कुछ दिनों तक चले उपचार के बाद उनका निधन हो गया था. जिसे देखते हुए नगर सरकार की मंत्रिमण्डलीय बैठक में शहर के वार्ड क्र. 30 में जे.पी. कालोनी की मुख्य गली का नाम शहीद स्वर्गीय प्रिंस गर्ग मार्ग के नाम से नामकरण की सहमति 8 महीने पहले ही दे दी गई थी.

इसी कड़ी में 7 महीने पहले नगर निगम के सामान्य सम्मिलन की बैठक में भी उक्त प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी. लिहाजा उक्त संकल्प के अनुपालन में निगमायुक्त द्वारा जे.पी. कालोनी की मुख्य गली का नाम शहीद स्व. प्रिंस गर्ग मार्ग नाम से नामांकित करने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया.

Next Post

बरौंधा के चुवा गांव की घटना

Thu Jul 2 , 2026
सतना : जिले के बरौंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुवा गांव में बुधावार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक नवविवाहिता का शव घर के अंदर फंदे पर लटका पाया गया. मृतका के माएके पक्ष के लोगों ने हत्या कर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस द्वारा प्रकरण […]

You May Like