यूपीआई की सेवा अब यूनान में भी, गोयल ने किया उद्घाटन

नयी दिल्ली (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को एथेंस (यूनान) में मोबाइल एप आधारित भारत के भुगतान प्लेटफॉर्म यूपीआई की सेवाओं का सक्रिय कार्य प्रदर्शन देखा।

यूनान में यूपीआई सेवा के शुभारंभ का कार्यक्रम एथेंस के यूरो बैंक के मुख्यालय में रखा गया था। यूरो बैंक और भारत की एनआईपीएल (एनपीसीएल इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड) की साझेदारी के अंतर्गत शुरू की गई है।

इस मौके पर उनके साथ यूरोबैंक के मुख्य अधिशासी अधिकारी फोकियन कारावियास और फेयरफैक्स डिजिटल सर्विसेज के सीईओ संजय तुगनायत भी मौजूद थे। यह घटना भारत के डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र के वैश्विक विस्तार में एक और अहम पड़ाव है। यूपीआई एशिया और यूरोप के कई देशों में पहले ही पहुंच चुकी है।

श्री गोयल इसमें भारत के व्यवसाय जगत के कई वरिष्ठ प्रतिनिधियों और अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ यूनान के दौरे पर हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाना और यूनान के साथ वाणिज्यिक भागीदारी को मजबूत किया जाना है।

श्री गोयल ने कहा कि यूनान में यूपीआई का शुरू होना भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम के ग्लोबल विस्तार में एक और अहम पड़ाव है।

Next Post

विर्टानेन ने मैच पॉइंट बचाकर शेल्टन को चौंकाया

Wed Jul 1 , 2026
लंदन, (वार्ता) ओटो विर्टानेन ने मंगलवार दोपहर 2026 विम्बल्डन का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने पांच सेट के रोमांचक पहले दौर के मुकाबले में मैच पॉइंट बचाकर चौथी वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन को चौंका दिया। 140वें नंबर के खिलाड़ी विर्टानेन ने कोर्ट नंबर 2 पर चार घंटे […]

You May Like