ग्वालियर: जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम एवं जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त दल ने नारायण विहार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर बने लगभग 74 मकानों को खाली कराकर अतिक्रमण हटाया गया तथा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया।यह कार्रवाई एसडीएम नरेन्द्र बाबू यादव के नेतृत्व में हुई।
संयुक्त दल में सीएसपी अतुल सोनी, चार तहसीलदारों सहित राजस्व विभाग का अमला, थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव, नगर निगम के मदाखलत दस्ते के प्रभारी, जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल एवं नगर निगम का अमला मौजूद रहा। एसडीएम यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए तीन जेसीबी मशीनों एवं एक पोकलेन मशीन की सहायता ली गई। पूरे अभियान के दौरान प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं
