मोहर्रम की 10वीं पर आज रखे जाएंगे आकर्षक ताजिये

बड़वानी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में हर्षोल्लास से अकीदत के साथ माहर्रम पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुस्लिम समाजजनों द्वारा कुरआन ख्वानी सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर समाज के युवाओं द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर स्टॉल लगाकर राहगीरों को शरबत का वितरण किया जा रहा है।

निकले मन्नत के शेर व सवारियां

हर साल की इस साल भी मोहर्रम माह की 7वीं और 9वीं तारीख को दिन में मन्नत शेर निकाले गए। वहीं रात्रि में बाबा की सवारियों ने शहर भ्रमण किया। मन्नति शेरों ने जहां ढोल-ताशों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर बनाए जा रहे आकर्षक नक्कासीदार ताजियों की ज्यारत की। वहीं बाबा की सवारियों के भ्रमण का सिलसिला देर रात तक चला। कई लोगों ने बाबाओं की सवारियों से अपनी मान-मन्नतें की और बातें पूछी।

शहर के सात भाई ताजियेदार एडवोकेट नदीम शेख, मजहर शेख और बून भाई ने बताया कि इस वर्ष भी शहर में कई स्थानों पर एक से बढक़र एक आकर्षक नक्कासीदार ताजियों का निर्माण किया जा रहा है। बड़वानी शहर के ताजिये आसपास के जिलों सहित प्रदेशभर में मशहूर हैं। जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग बड़वानी पहुंचते। पानवाड़ी मोहल्ला, इकबाल चौक, महार मोहल्ला, तिरछी पुलिया, रानीपुरा, चांदशाह मोहल्ला सहित अन्य स्थानों पर ताजियेदारों द्वारा ताजियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सात भाई ताजियेदारों ने बताया कि इस वर्ष यह उनका 97वां वर्ष है।

 

उड़ेगी लोबान की खूश्बू

 

हर साल मोहर्रम की 10वीं तारीख को शहर के विभिन्न स्थानों पर ताजियों को रखा जाएगा। इसी क्रम इस वर्ष 26 जून को मोहर्रम की 10वीं तारीख पर ताजियों कई स्थानों पर रखा जाएगा। जहां रात भर जायरिन ताजियों की ज्यारत करेंगे। वहीं मान-मन्नतों का दौर भी चलेगा। इस अवसर रात भर लोबान की खूश्बू उड़ती रहेगी।

Next Post

मंदसौर में आयोजित हुआ ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा

Thu Jun 25 , 2026
मंदसौर। जिला मुख्यालय मंदसौर में गुरुवार को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के साथ संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते अन्याय, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती घोटालों तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ छात्रों की आवाज़ को […]

You May Like