पुलिया के नीचे मिली युवती की सड़ी गली लाश, हत्या की आशंका

इंदौर. बेटमा थाना क्षेत्र में एक युवती का सड़ी गली अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते पुलिस विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल कर रही है.

ग्राम भंवरगढ़ और बजरंगगढ़ के बीच लाल बंगला के पास स्थित पुलिया के नीचे युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव करीब चार से पांच दिन पुराना होने और सड़-गल जाने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी. घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवती की हत्या कर शव यहां फेंका गया है, हालांकि यह भी जांच का विषय है कि वारदात इसी स्थान पर हुई या कहीं अन्यत्र. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की पहचान के लिए उसकी फोटो आसपास के थाना क्षेत्रों में भेजी गई है. पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

Next Post

रीवा में लापरवाही पड़ सकती थी भारी: पेट्रोल पंप पर 440V तार गिरा, मेंटेनेंस पर उठे सवाल 

Thu Jun 25 , 2026
रीवा, रीवा शहर में गुरुवार सुबह बिजली विभाग की लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती थी। कनोडिया पेट्रोल पंप के पास 11 केवी लाइन का 440 वोल्ट का लाइव तार तेज धमाके के साथ टूटकर गिर गया। सुबह करीब 6 बजे पेट्रोल पंप जैसे अति संवेदनशील इलाके में करंट दौड़ता तार […]

You May Like