सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान शुरू

जबलपुर: पुलिस कन्ट्रोलरूम में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए-नए तरीकों के प्रति जागरूक करने 15 दिवसीय सेफ क्लिक 2.0 विशेष जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। 15 दिवसीय अभियान के तहत पुलिस की विशेष टीमें नागरिकों, युवाओं, दुकानदारों, व्यापारियों के बीच जाकर उन्हें डिजिटल सुरक्षा का पाठ पढ़ाएंगी।

अभियान का प्रमुख लक्ष्य ऑनलाइन ठगी से नागरिकों को बचाने के साथ उन्हें जागरूक करना है। अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा स्कूल एवं कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों व शिक्षकों को गेमिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं ब्लैकमेलिंग के प्रति सचेत करने के साथ बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापारियों व उपभोक्ताओं को सुरक्षित डिजिटल पेमेंट के तरीके सिखाने के साथथ नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रथ के माध्यम से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संदेश दिया जायेगा।

साइबर सुरक्षा शपथ कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर एएसपी शहर आयुष जाखड़, एएसपी ग्रामीण श्रीमति अनु बेनिवाल, एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह, एएसपी जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, एएसपी जोन-4 सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा, एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Next Post

नशीले पदार्थों के कारोबार पर सख्ती से रोक लगायें: कलेक्टर

Thu Jun 25 , 2026
जबलपुर: जिले में नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी निगरानी रखने एवं दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्कूलों और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में स्थित पान, गुट्खा की दुकानों को हटाने के तथा नशीले पदार्थों का विक्रय पाए जाने के मामलों में […]

You May Like