लापरवाह अधिकारियों को कलेक्टर ने लगाई फटकार

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई. शासकीय कार्यों में अपेक्षा प्रगति के अनुरूप कार्यों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई.

कलेक्टर ने वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों के संपरिवर्तन करने तथा वनाधिकार पट्टों के फौती नामांतरण की लंबित कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. वन ग्रामों का राजस्व ग्रामों में संवर्तन तथा वनाधिकार पट्टों का फौती नामांतरण पात्र हितग्राहियों के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है.इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. कार्यों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए तथा आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्रवाई में गति लाई जाए. बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, रविंद्र परमार, एसडीएम तन्मय वर्मा, श्रीमती स्वाति मिश्रा सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे.

उन्होंने सभी विभागों के समय-सीमा वाले प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और समय सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए.

बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संबल के अंतर्गत लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं.

उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिलना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके. यह योजना राज्य शासन की महत्वपूर्ण जनहितैषी योजना है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को विभिन्न परिस्थितियों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. उन्होंने अनिर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका त्वरित निराकरण किया जाए.

 

 

Next Post

इंस्टाग्राम पर हसीना बनकर व्यापारी को फंसाया, ऐंठे 17 लाख

Tue Jun 23 , 2026
भैरुंदा। इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत लड़की की प्रोफाइल देखकर दोस्ती करने वाले व्यापारी को अंदाजा भी नहीं था कि दूसरी तरफ कोई युवती नहीं बल्कि ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में डूबा एक युवक बैठा है. डेढ़ साल तक चली इस डिजिटल आरोपी ने ब्लैकमेलिंग और धमकियों के जरिए करीब 17 […]

You May Like