चाकू से हमला कर लूटने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार   

सतना : बिरला फैक्ट्री के कर्मचारी पर चाकू से हमला कर लूटने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया. आरोपियों में 2 अवयस्क भी शामिल हैं. वहीं पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी और अड़बाजी की घटना को भी अंजाम देना स्वीकार कर लिया.कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरला फैक्ट्री में कार्यरत कमलापति पाण्डेय को शहर के सिद्धार्थ नगर क्षेत्र में 5 बदमाशों ने घेर लिया था.

कमलापति के साथ मारपीट व चाकू से हमला करते हुए बदमाशों ने उनका मोबाइल, सोने-चंादी के आभूषण सहित अन्य सामान लूट लिया था. प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जब पुलिस ने छानबीन शुरु की तो कुलदीप उर्फ लल्ली बंसल 19 वर्ष, रज्जित बंसकार 20 वर्ष मनीष उर्फ मुडिय़ा बसोर 19 वर्ष तीनों निवासी आईटीआई बसोर बस्ती के साथ-साथ 2 नाबालिग लडक़े प्रमुख संदेही के तौर पर सामने आए.

जिन्हें पकडक़र पुलिस ने जब पूछताछ शुरु की तो उन्होंने घटना करना स्वीकार कर लिया. लिहाजा आरोपियों की तस्दीक पर पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिया. वहीं जब पूछताछ के जरिए जब पुलिस ने जब कुण्डली खंगाली तो आरोपियों ने उतैली क्षेत्र निवासी चंद्रशेखर उर्फ पप्पू पाठक के घर में हुई चोरी और बिरला कालोनी निवासी योगेश दुबे के साथ संतोषी माता मंदिर के निकट हुई अड़ीबाजी की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार कर लिया

Next Post

महाराष्ट्र के बागी सांसद ओमराजे निंबालकर ने ठाकरे खेमे से बाहर निकलने का किया बचाव

Sat Jun 20 , 2026
मुंबई, (वार्ता) शिवसेना (यूटीबी) के सांसद ओमराजे निंबालकर, जो एक अलग गुट बनाने की कोशिशों में अहम भूमिका निभा रहे हैं और खबरों के अनुसार शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि पार्टी छोड़ना भले […]

You May Like