ट्रैक्टर चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत केवलारी फाटक के पास ट्रैक्टर हटाने की बात को लेकर तीन युवकों ने एक चालक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया शिशुपाल सिंह (32 वर्ष), निवासी टिकरिया गोसलपुर, खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। केवलारी फाटक बंद होने के कारण उसने अपना ट्रैक्टर वहीं कतार में खड़ा कर दिया। इसी दौरान पीछे से एक मोटरसाइकिल पर अक्षय माना अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। तीनों आरोपी ट्रैक्टर हटाने की बात को लेकर शिशुपाल के साथ विवाद करने लगे। जब शिशुपाल ने कहा कि फाटक खुलने पर वह ट्रैक्टर हटा लेगा, तो तीनों आरोपी भड़क गए। आरोपियों ने शिशुपाल को जबरन ट्रैक्टर से नीचे उतारा और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी अक्षय माना ने जान से मारने की नीयत से चाकू निकाला और शिशुपाल के पेट पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Next Post

बर्थडे पार्टी में जा रहे दो युवकों को ऑटो ने मारी टक्कर

Fri Jun 19 , 2026
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत उड़ना चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ऑटो चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बर्थडे पार्टी में जा रहे मोटरसाइकिल युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को इलाज […]

You May Like