छापीहेड़ा: स्वच्छ भारत अभियान जहां नदी नालों की बारिश के पहले सफाई नहीं कर पा रहा है वहीं नदियों ने अब स्वयं अपनी सफाई का रास्ता ढूंढ लिया. मामला दिलचस्प और हास्यास्पद रूप से छापीहेड़ा में सामने आया. यहां कालीसिंध नदी पर बने कुण्डालिया बांध के पानी की पाईप लाईन के लकिज का पानी छापी नदी में पहुंच गया. पानी की बहाव इतना तेज था कि शहर के अंदर छापी नदी का पूरा कचरा बह गया और गाहे बगाहें उसकी सफाई भी हो गई. मंजर देख लोग खुश और आश्यर्थचकित थे.
नगर के वार्ड नंबर 1 में पानी की टंकी के आगे कुंडलिया परियोजना की बड़ी नलवल पाईप लाईन के लीकेज होने से हजारों लीटर पानी छापी नदी में वह निकला इससे नगर के मध्य से बहने वाली छापी नदी की सफाई हो गई साथ ही लोगों के लिये आक्षर्य का विषय बन गया. समाचार लिखे जाने तक कुंडलिया परियोजना अधिकारी से सम्पर्क नहीं हुआ. जिससे यह पता चल सका कि यह पानी की टेस्टिंग है. साथ ही नगर पंचायत को भी इसकी कोई सूचना है. नगर पंचायत ने भी इस बहते पानी में अपने सफाई कर्मचारियों को लगाकर बस स्टैंड खरली मोहले की सफाई करा दी.
