जबलपुर: नारी वंदन अभिनंदन का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा महिला मोर्चा, कांग्रेस राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के फॉर्म निरस्त मामले में घड़ियाली आंसू ना बहाए। कांग्रेस की खामियां निकालने के पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि भाजपा सरकार में 12 वर्षों के दौरान किसान, युवा, पेपर लीक एवं पिछड़े वर्ग को 27′ आरक्षण, महिला आरक्षण, और महिलाओं पर अत्याचार मामले में भाजपा आखिर क्यों साधी रही?
ये सारी बातें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (ओबीसी विभाग) पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस टीकाराम कोष्टा ने कहीं हैं। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कोऑर्डिनेटर अलीम मंसूरी, विजय अग्रवाल, रामदास यादव, मामूर गुड्डू , सोमवारू कोल, संजू ठाकुर सहित अन्य ने कहा है कि आज विकास सुशासन जन कल्याण की दुहाई देने वाले जब मणिपुर में महिला शक्ति को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा था ,महिला पहलवानों के साथ यूपी में ज्यादतियां की गईं उस वक्त भाजपा महिला मोर्चा क्यों चुप रहा, जो कि अभी आगे आ रहा है।
