श्री जागेश्वर नाथ धाम मंदिर कॉरिडोर निर्माण की निगरानी हेतु पर्यवेक्षण समिति गठित

दमोह: श्री जागेश्वर नाथ धाम मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्य के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

निर्माण कार्य की सतत निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह की अध्यक्षता में एक पर्यवेक्षण समिति का गठन किया गया है। समिति में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), कार्यपालन यंत्री ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (आरईएस) तथा महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क योजना, दमोह को सदस्य बनाया गया है।

गठित समिति प्रत्येक 15 दिवस में श्री जागेश्वर नाथ धाम मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेगी तथा कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह को प्रस्तुत करेगी।

Next Post

बागेश्वर धाम पहुंचे मुन्ना राजा और राजा भैया, कथा आयोजन के लिए दिया निमंत्रण

Sun Jun 14 , 2026
छतरपुर: बागेश्वर धाम इन दिनों धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के साथ जनप्रतिनिधि भी यहां पहुंचकर पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी क्रम में बुंदेलखंड की लोकसंस्कृति को नई पहचान दिलाने वाले पूर्व विधायक शंकर प्रताप […]

You May Like