दिल्ली कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे युवा कांग्रेस के भिंड और गुना के जिलाध्यक्ष सहित 60 पदाधिकारी निलंबित

ग्वालियर। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन ने वोट चोरी के खिलाफ “वोट बचाओ, देश बचाओ” रैली का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में नेताओं और पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर कांग्रेस ने सख्त कदम उठाया है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस सूची में भिंड और गुना के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। इसके अलावा ग्वालियर की नुमाइंदगी करने वाले प्रदेश महासचिव शिवराज यादव सहित कई महासचिव, उपाध्यक्ष और सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
निलंबन से संबंधित आदेश एमपी युवा कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से लागू किया है। यह कदम कार्यक्रम में पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण उत्पन्न संगठनात्मक अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए उठाया गया है ताकि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के पालन को सुनिश्चित किया जा सके।
5 उपाध्यक्ष निलंबित
शिवराज यादव
राजवीर सिंह कुड़िया
योगिता सिंह परिहार
प्रमोद सिंह खरे
नीरज पटेल
इन जिलाध्यक्षों को निलंबित किया
मैहर जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा
आगर जिला अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान
नीमच जिला अध्यक्ष मनमोहन शक्तावत
बुरहानपुर जिला अध्यक्ष अर्जुन जांगले
अनूपपुर जिला अध्यक्ष मानवेंद्र मिश्रा
गुना जिला अध्यक्ष पंचम भील
बड़वानी जिला अध्यक्ष आदित्य गोयल
छतरपुर जिला अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह परमार
भिंड जिला अध्यक्ष मनीष पुरोहित
30 से अधिक युवा कांग्रेस सचिव निलम्बित
कई युवा कांग्रेस सचिव को निलंबित करने का फैसला लिया गया है। इस सूची में अक्षय दुबे, विक्रम सिंह, अभिषेक शुक्ला, ब्रजभाई राजावत, गौरी शंकर गुर्जर, अमनदीप सिंह गुर, जितेंद्र पाटीदार, इम्तियाज़ खान, प्रियंका चौकड़े, राज नेमा ,अभिषेक पांडे, पंकज सिंह राजपूत, शिवदीप रघुवंशी, रोहित राठौरिया, अरुण गुर्जर, मनोज पाटीदार, प्रतीक जैन, दिव्यांशु मिश्रा, लोकेंद्र शर्मा, बलवंत सिंह कुशवाहा और सागर शुक्ला समेत कई पदाधिकारियों का नाम शामिल है। इसके अलावा रोहित राजोरिया, अब्दुल करीम कुरेशी, विनय पांडे, राहुल हितेश ठाकुर, सुमन मौर्य, रिया पटेल, पायल जैन, अंकित यादव, रेणुका गांधी और शेख सलमान समेत कई महासचिव को भी कांग्रेस ने निलंबित किया है।

Next Post

14 IPS अफ़सर ट्रेनिंग पर: नर्मदापुरम SP को आगर-मालवा का प्रभार

Wed Nov 4 , 2026
भोपाल। मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण पर गए प्रदेश के 14 आईपीएस अधिकारियों के स्थान पर अन्य अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर 20 नवंबर तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है. इन अधिकारियों का प्रशिक्षण […]

You May Like