
दमोह.दमोह जिला कलेक्टर कार्यालय के जनसुनवाई दक्ष में श्रम विभाग और संकल्प समाज सेवी संस्था ने संयुक्त रूप से बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त भारत पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. इस दौरान उपस्थित विषय विशेषज्ञों ने बाल श्रम और उससे जुड़े हुए कानून पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि किस-किस कैटेगरी में बाल श्रम को रखा जा सकता है और किस तरह के कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाहियां की जाती है.यहां पर मौजूद वक्ताओं द्वारा उपस्थित लोगों को ऐसे बालकों के रेस्क्यू के लिए प्रेरित किया. जो बाल श्रम में लिप्त है वहीं शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया कि किस तरह से बाल श्रम पर लगाम लगाई जा सके. वहीं इस कार्यक्रम के आयोजक संकल्प समाजसेवी संस्था के देवेंद्र दुबे ने भी अपनी संस्था द्वारा किए गए कार्यों को बताया कार्यक्रम में इस दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी महिला व बाल विकास विभाग सहायक संचालक संजीव मिश्रा,श्रम अधिकारी सुश्री आशा सहित विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे.जिन्होंने अपने-अपने विचार यहां पर रखें इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर, महिला समाजसेवी संगीता श्रीधर, बाल कल्याण समिति सदस्य रश्मि वर्मा भारत विकास परिषद से श्रीमती किरण गोस्वामी, समाज सेवी सुजात खान पुलिस विभाग टीआई अमित मिश्रा कदम संस्था से दीपक सेन, एल इन वैष्णो मनीष सोनी, विनय असटी धीरज अहिरवार, संजय शर्मा, सौरभ पोराणिक, जाशिद खान मनोज रजक, रोशन प्रजापति, मौजूद रहे. उपस्थित लोगों द्वारा इस विषय पर अपने-अपने वक्तव्य दिए गए.वहीं कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की शपथ उपस्थित लोगों द्वारा ली गई. कार्यक्रम का सफल संचालन समाज से भी खुशबू तिवारी द्वारा किया गया.
