क्रेशर की जांच में मिला नियमों का उल्लंघन

सीधी । कलेक्टर ने नवभारत की खबर पर सजन स्टोन क्रेशर लौआ के जांच के निर्देश दिये थे। राजस्व और खनिज के संयुक्त दल को क्रेशर की जांच में नियमों का उल्लंघन मिला।

कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर राजस्व एवं खनिज के गठित संयुक्त दल में राजस्व से एसडीएम सिहावल, तहसीलदार बहरी, आरआई, पटवारियों की टीम थी। खनिज विभाग से खनिज अधिकारी सीधी, निरीक्षक सहित खनिज विभाग का अमला था। संयुक्त दल द्वारा गत रविवार को सजन स्टोन क्रेशर लौआ जांच के दौरान जहां क्रेशर बंद पाया गया। वहीं खदान के चारो तरफ नियमानुसार सीमा चिन्ह पिलर एवं तार फिंसिंग नही पाई गई ना ही क्षेत्र में निर्धारित नियमानुसार वृक्षारोपण तथा क्रेशर के चारो तरफ बाउंड्री वॉल और प्रदूषण नियंत्रण के बेहतर उपाय नही किए गए थे। इसके अलावा जांच दल द्वारा क्रेशर के उत्पादन-बिक्री एवं मजदूर पंजी की चाही गई जानकारी भी उपलब्ध नही कराई गई।

००

ये थीं शिकायतें

 

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप था कि सजन स्टोन क्रेशर द्वारा स्वीकृत से ज्यादा क्षेत्रफल में पत्थर का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। जांच एवं निरीक्षण न होने से यह मनमानी लगातार बढ़ रही है। साथ ही क्रेशर क्षेत्र में सुरक्षा मानकों का कोई इंतजाम नही है। जबकि क्रेशर क्षेत्र में बाउंड्री वाल या सुरक्षा घेरा होना चाहिए।

००

इनका कहना है

सजन स्टोन क्रेशर मयापुर की कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त दल द्वारा की गई जांच में मिले नियमों के उल्लंघन के आधार पर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा जायेगा।

कपिल मुनि शुक्ला, खनिज अधिकारी सीधी

०००००००००००००

Next Post

प्रतिमा स्थापना विवाद: प्रतिमा हटी तो होगा आंदोलन

Tue Jun 9 , 2026
सीधी। पूर्व मंत्री इंद्रजीत कुमार की प्रतिमा अनावरण को लेकर कांग्रेस नपा पार्षदों एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कांग्रेस नेता ने पत्रकारवार्ता में निवेदन के साथ चेतावनी दी। प्रतिमा स्थापना विवाद पर कहा गया कि प्रतिमा हटी तो आंदोलन होगा। प्रतिमा स्थापना विवाद को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता में नपा पार्षदों एवं वरिष्ठ […]

You May Like