
ग्वालियर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी छात्रों की गूंज अभियान के अंतर्गत आज ग्वालियर में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में मुरार बारादरी चौराहे से अग्रसेन चौराहे तक नीट एवं सीबीएसई परीक्षा घोटालों, शिक्षा व्यवस्था की अनियमितताओं तथा छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया।
मशाल जुलूस को संबोधित करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली में बैठे शहंशाह देश के युवाओं और छात्रों का भविष्य बर्बाद नहीं कर सकते। शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही अनियमितताओं और परीक्षा घोटालों के खिलाफ अब देश का युवा अपनी आवाज बुलंद करने के लिए तैयार है। ग्वालियर युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की इस लड़ाई को हर स्तर पर मजबूती से लड़ेगी।”
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा ग्वालियर युवा कांग्रेस छात्रों की लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेगी जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा
उन्होंने कहा कि नीट, सीबीएसई तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का विश्वास डगमगा दिया है। केंद्र सरकार को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अवसर पर विकास उपाध्याय, अश्विनी अगरैया, महादेव आपौरिया, भूपेंद्र तोमर, मानवेंद्र सिंह तोमर, पारस यादव, रंजीत यादव, मुकेश गुर्जर, लोकू गुर्जर सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष विजय दिवाकर, मयंक शिवहरे, शाहरुख खान, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित यादव, भूपेंद्र बघेल, ओम गोदिया, सुनील पाल, उत्कर्ष शर्मा, कोमल अजीत भदौरिया, शिवम करैया, आर्यन तिवारी, अभिषेक कांदिल, अर्पित कांदिल, सत्यम, हिमांशु, फरहान खान, शिवराज तोमर, शिव तोमर, अनुराग वर्मा, चिराग गर्ग, दीपक बघेल, आशिक उस्मानी, आकाश कुशवाहा, प्रिंस सोनकिया, पंचम भदौरिया, सुमित चतुर्वेदी, विवेक यादव, प्रिंस त्यागी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
