
दमोह. कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को कृषि रथ विकासखंड दमोह के नगर परिषद हिंडोरिया और ग्राम पंचायत खामखेड़ा पहुंचा.कृषि विस्तार अधिकारी शिवांशु गुप्ता व इफको के देवी सिंह ने किसानों को ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत ई-टोकन के माध्यम से खाद व उर्वरक वितरण की जानकारी दी. साथ ही जैविक व प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व, फसल विविधीकरण और नरवाई प्रबंधन के बारे में बताया.अधिकारियों ने संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर दिया और विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी.इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे. कृषि रथ के माध्यम से किसानों को खेती की नई तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया.
