जनसुनवाई में उमड़ा भरोसा, 92 शिकायतों पर मौके पर कार्रवाई के निर्देश

इंदौर. मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन का भरोसा साफ नजर आया. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने 92 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए.

पुलिस कमिश्नर कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं, जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद, आपसी मतभेद, पैसों के लेन-देन, फाइनेंशियल फ्रॉड, प्लॉट-मकान व जमीन संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध और पुलिस कार्यवाही से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं. पुलिस कमिश्नर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना. कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए, वहीं कुछ मामलों में फोन पर संबंधित अधिकारियों से बात कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. साफ निर्देश दिए गए कि हर शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध निराकरण किया जाए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके. जनसुनवाई के दौरान सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने भी आवेदकों की समस्याएं विस्तार से सुनीं और कई मामलों में तुरंत प्रक्रिया शुरू करवाई. इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने आमजन को भरोसा दिलाया कि इंदौर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. साथ ही बताया कि मध्यस्थता केंद्रों के जरिए पारिवारिक और आपसी विवादों को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने के प्रयास लगातार जारी हैं, जिससे मामलों का शांतिपूर्ण और जल्दी समाधान हो सके.

Next Post

पेयजल समस्याओं का किया जा रहा त्वरित निराकरण

Tue Jun 9 , 2026
आलीराजपुर, कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम पेयजल व्यवस्थाओं संबंधित बैठक लेकर समीक्षा की जाती है तथा पेयजल संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए जाते है। कलेक्टर श्रीमती माथुर द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जिले में पेयजल […]

You May Like