
इंदौर। इंदौर की 56 दुकान ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता साबित कर दी। अब ये सिर्फ MP का नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मेहमाननवाजी का पसंदीदा फूड जोन बन गई है।
MP में चल रही BRICS कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए साउथ अफ्रीका, इंडोनेशिया और इथोपिया के डेलीगेट्स ने मंगलवार रात 56 दुकान का दौरा किया। यहां उन्होंने इंदौर के फेमस दही-बड़ा, नमकीन, कचोरी और ठंडी शिकंजी का भरपूर लुत्फ उठाया।
विदेशी मेहमान इंदौर के स्ट्रीट फूड के स्वाद और 56 दुकान की सफाई-व्यवस्था देखकर खूब तारीफ करते नजर आए। कई डेलीगेट्स ने कचोरी-सब्जी और दही-बड़ा को “Amazing Indian Taste” बताते हुए सेल्फी भी लीं।
56 दुकान पहले ही अपनी विविधता और जायके के लिए देशभर में मशहूर है। BRICS डेलीगेट्स के दौरे के बाद अब ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इंदौर के स्वाद का ब्रांड एंबेसडर बन गई है।
