MP School Education: शिक्षकों के लिए अंतर-जिला तबादले की राह खुली, सरप्लस शिक्षक भी उठा सकेंगे लाभ

भोपाल: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और शैक्षणिक कर्मचारियों के तबादलों को लेकर नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षक 8 जून से 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

नई व्यवस्था के अनुसार पहले प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर तबादले किए जाएंगे, इसके बाद खाली पदों के अनुसार स्वैच्छिक ट्रांसफर होंगे। सरप्लस यानी जरूरत से अधिक संख्या में पदस्थ शिक्षक भी इस प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे और अपनी पसंद के रिक्त पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे।

तबादला प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा विभाग के पोर्टल पर स्कूलों में उपलब्ध स्टाफ और खाली पदों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सभी स्कूलों में शिक्षकों की संख्या का संतुलन बनाए रखना और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

Next Post

गैरेज पर बैठने से रोका तो युवक पर चाकू से हमला, पथराव भी

Mon Jun 8 , 2026
इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र में गैरेज पर बैठने से मना करने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया और पथराव कर घायल कर दिया. पुलिस ने नामजद आरोपी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है.पुलिस […]

You May Like