रिलायंस पावर को एसजेवीएन लि. से मिला 350 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना का ठेका

मुंबई, (वार्ता) रिलायंस पावर लिमिटेड (रिलायंस पावर) की सहायक कंपनी रिलायंस एनयू एनर्जीज प्राइवेट लिमिटेड (रिलायंस एनयू एनर्जीज) को सरकारी क्षेत्र के उप्रकम एसजेवीएन लिमिटेड से नीलामी प्रक्रिया के आधार पर 350 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना का ठेका प्राप्त हुआ है। यह जानकारी रिलायंस पावर की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है।

विज्ञप्ति के अनुसार केंद्र सरकार के नवरत्न उपक्रम एसजेवीएन लि. की यह परियोजना अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन प्रणाली (आईएसटीएस) से जुड़ी है। इसमें 175 मेगावाट/ 700 मेगावाट घंटा क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) भी शामिल होगी।

रिलायंस एनयू एनर्जीज प्रा.लि. को परियोजना का अनुबंध-पत्र लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) प्राप्त हो गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस परियोजना के चालू होने पर प्लेटफॉर्म रिलायंस पावर के प्रबंधन के अंतर्गत 600 मेगावाट सौर डीसी ऊर्जा क्षमता और 700 मेगावाट घंटा बीईएसएस क्षमता जुड़ जायेगी।

कंपनी ने कहा है कि अब उसकी कुल स्वच्छ ऊर्जा पाइपलाइन बढ़ कर 2.4 गीगावाट (2400 मेगावाट) सौर डीसी क्षमता और बीईएसएस क्षमता 2.5 गीगावाट (2500 मेगावाट) से अधिक हो गयी है और वह एकीकृत सौर और बीईएसएस खंड में भारत की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है।

रिलायंस एनयू एनर्जीज को एसजेवीएन से यह ठेका जिसने 25 वर्षों की अवधि के लिए मिला है, जिसमें उसने 3.33 रुपये प्रति किलोवाट घंटा की निश्चित दर की बोली लगायी थी। यह परियोजना 1,200 मेगावाट सौर और 600 मेगावाट/2,400 मेगावाट घंटा बीईएसएस निविदा का हिस्सा है। इसमें 19 डेवलपर इकाइयों ने भाग लिया था, जिसमें से 18 अंतिम ई-रिवर्स नीलामी में भाग लेने की पात्र थीं।

Next Post

मनीला में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, चार घायल

Thu May 29 , 2025
मनीला, 29 मई (वार्ता) फिलीपींस की राजधानी मनीला में चार लेन वाली सड़क पर 18 पहियों वाले एक ट्रेलर ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योफ्रे लिम ने गुरुवार को संवाददाताओं को […]

You May Like