ऐतिहासिक उपलब्धि : एशियन आइस स्केटिंग शॉर्ट ट्रैक ट्रॉफी में भारत की चमक

सतना।भारत ने आइस स्केटिंग में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जब सतना के छात्रों ने एशियन आइस स्केटिंग शॉर्ट ट्रैक ट्रॉफी 2025 में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 20 से 23 अगस्त तक देहरादून के इंटरनेशनल हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित हुई।

यह पहला अवसर था जब भारत ने इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेज़बानी की, जो देश की शीतकालीन खेल यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ।

सतना की वंडर गर्ल कहलाने वाली पहल मोंगिया ने इतिहास रचते हुए जूनियर ई श्रेणी (333 मीटर) में पदक जीतने वाली पहली भारतीय लड़की बनने का गौरव प्राप्त किया। उन्होंने कांस्य पदक जीतकर बर्फ पर अपनी गति, धैर्य और निरंतरता का शानदार प्रदर्शन किया। पहल मोंगिया सतना के प्रतिष्ठित व्यवसाई मोहित मोंगिया एवं राशि मोंगिया की बेटी हैं

सतना की ही मैजिक गर्ल उद्रेका सिंह ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराते हुए 3000 मीटर महिला रिले स्पर्धा में रजत पदक जीता। जूनियर बी श्रेणी में सबसे तेज भारतीय स्केटर के रूप में पहचानी जाने वाली उद्रेका ने एक बार फिर भारतीय आइस स्केटिंग में अपनी अग्रणी पहचान को मजबूत किया। उद्रैका सिंह गोपाल कंपलेक्स सतना के मालिक भंवर सिंह एवं शुभांगी सिंह की बेटी है

Next Post

अवैध खनिज परिवहन करते 3 वाहन पकड़े गए

Tue Aug 26 , 2025
मैहर।कलेक्टर मैहर रानी बाटड के निर्देशानुसार खनिज की अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग की रोकथाम के लिए खनि अधिकारी मैहर सतीश मिश्रा द्वारा आज मैहर जिले अंतर्गत भटूरा, भटिया, अमरपाटन एवं रामनगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान अमरपाटन क्षेत्र में दो वाहन अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने […]

You May Like