विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर सीएम डॉ यादव ने प्राकृतिक खेती को बताया अहम

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को खाद्य सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण भोजन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी पोस्ट में कहा कि इस दिवस की वास्तविक सार्थकता तब है, जब प्रत्येक नागरिक को शुद्ध, स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर खाद्य सुरक्षा के लक्ष्य को मजबूत किया जा सकता है। यह न केवल स्वस्थ खाद्य उत्पादन को बढ़ावा देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

डॉ. यादव ने नागरिकों से खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों के प्रति सदैव सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होते हैं। उन्होंने सभी से सुरक्षित और पौष्टिक भोजन को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

Next Post

आलमपुर को दतिया में शामिल करने की मांग, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायकों ने पुनर्गठन आयोग से की मांग

Sun Jun 7 , 2026
भिंड:लहार तहसील के आलमपुर और उसके थाना क्षेत्र के सभी गांवों को भिंड जिले से अलग कर दतिया जिले में शामिल करने के लिए पूर्व जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारी रहे लोगों ने भोपाल पहुंचकर मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग को ज्ञापन सौंपा।यह ज्ञापन पूर्व राज्यमंत्री रमाशंकर चौधरी, सेवढ़ा के पूर्व […]

You May Like