भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रतिमा बागरी ने सुनी जनसमस्याएं

भोपाल।मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री प्रतिमा बागरी ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और आमजनों ने अपनी स्थानीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से मंत्रियों को अवगत कराया। मंत्रीद्वय ने प्रत्येक विषय को गंभीरता से सुनते हुए यथासंभव तत्काल समाधान सुनिश्चित किया। जिन मामलों का मौके पर निराकरण संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। वहीं मंत्री प्रतिमा बागरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार और संगठन आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्रियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की और उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

Next Post

वाहन चोर गिरफ्तार, 04 मोटरसाइकिलें बरामद

Thu Jun 4 , 2026
सीधी। थाना कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख है। पुलिस के अनुसार दिनांक 03 जून 2026 को फरियादी जवाहरलाल पुरी […]

You May Like

मनोरंजन