सोनाघाटी के पास अनियंत्रित होकर पलटा खाद्य सामग्री से भरा ट्रक, चालक घायल

बैतूल। सोमवार को सोनाघाटी के पास एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए बैतूल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक में बड़ी मात्रा में चिप्स, कुरकुरे और कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य खाद्य सामग्री भरी हुई थी। ट्रक अपने निर्धारित गंतव्य की ओर जा रहा था, तभी सोना घाटी के पास अचानक वाहन पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक सडक़ पर पलट गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूत्रों के मुताबिक ट्रक के ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ब्रेक सही तरीके से काम नहीं करने के चलते चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक पलट गया। हालांकि दुर्घटना में किसी अन्य वाहन या राहगीर के प्रभावित होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई और यातायात को सुचारु किया गया। हादसे में ट्रक में भरा सामान भी बिखर गया, जिससे आर्थिक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

Next Post

2026 एशियाई खेलों से पहले टॉप्स डेवलपमेंट ग्रुप में 22 रोअर्स शामिल

Mon Jun 1 , 2026
नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने अपनी 174वीं बैठक में, 2026 एशियाई खेलों (आइची-नागोया में होने वाले) और अन्य आने वाले प्रतियोगिताओं से पहले, कई रोअर्स को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल किया है। यह लिस्ट सालाना राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स और रोइंग […]

You May Like

मनोरंजन