बकरीद पर बंद रहे शेयर और मुद्रा बाजार

मुंबई, 28 मई (वार्ता) बकरीद के मौके पर गुरुवार को घरेलू शेयर और मुद्रा बाजार बंद रहे।
कारोबारियों ने बताया कि शेयर बाजारों में आज किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई कारोबार नहीं हुआ। मुद्रा बाजार में भी कारोबार बंद रहा। बाजार में शुक्रवार को सामान्य कारोबार होगा। इस बीच, वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला रुख रहा। हांगकांग का हैंग सेंग 1.27 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.47 प्रतिशत फिसल गया। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

.....

Next Post

नागाबंधम' का नया इंटेंस पोस्टर हुआ आउट, एक ही फ्रेम में दिखी पूरी स्टारकास्ट की रहस्यमयी दुनिया

Thu May 28 , 2026
मुंबई, 28 मई (वार्ता) फिल्म नागाबंधम का नया इंटेंस पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।फिल्म ‘नागाबंधम’ को लेकर बना हुआ जबरदस्त बज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शानदार स्टारकास्ट और बेहद टैलेंटेड टीम के दम पर मेकर्स हर नए अपडेट के साथ दर्शकों की उत्सुकता को बनाए रखने में […]

You May Like