
भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने आठ सालों से फरार महिला वारंटी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया है.
थाना प्रभारी थाना उमेश पाल सिंह चौहान ने बताया कि महिला आरोपी जानकी बाई राउत (54) वर्ष निवासी मल्टी वाजपेयी नगर के इलाके में रविवार को होने की जानकारी मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. करीब आठ साल से फरार महिला आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई थी. केन्द्रीय जेल भोपाल में महिला आरोपी को भेजा गया है.
