ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मप्र में मेडिकल स्टोर बंद, कमलनाथ ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज बुधवार को करीब 41 हजार दवा दुकानें बंद रहीं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि बंद के दौरान केवल अस्पताल परिसरों में संचालित मेडिकल स्टोर्स को ही खुला रखा गया है।

उन्होंने कहा कि यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर किया गया है। दवा विक्रेताओं का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री का मामला सीधे लोगों की सेहत से जुड़ा हुआ है। उनका दावा है कि घर-घर पहुंचाई जा रही दवाओं की गुणवत्ता, निगरानी और नियंत्रण को लेकर अभी स्पष्ट व्यवस्था नहीं है, जिससे गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं।

कमलनाथ ने सरकार से दवा विक्रेताओं की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उचित समाधान निकालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसा कदम उठाया जाए जिससे दवा व्यवसायियों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Next Post

ऑटो, बैंकिंग कंपनियों में लिवाली से शुरुआती गिरावट से उबरे शेयर बाजार

Wed May 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 मई (वार्ता) ऑटो और बैंकिंग कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार से उबरते हुए अंत में बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 117.54 अंक (0.16 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 75,318.39 अंक पर पहुंच गया। बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव […]

You May Like