शिवना प्राकट्य स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा, गंगा कुंड व घाट निर्माण की घोषणा

मंदसौर। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा रविवार को शिवना नदी के प्राकट्य स्थल ग्राम सेवना पहुंचे, जहां उन्होंने भागीरथ महादेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक कर दर्शन किए। इस दौरान ग्रामवासियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा भी की।

जानकारी अनुसार टीम एवीएस द्वारा पिछले चार वर्षों से शिवना नदी के प्राकट्य स्थल ग्राम सेवना (राजस्थान) से पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर (मध्यप्रदेश) तक पैदल यात्रा निकाली जा रही है। इस जनजागरण अभियान के चलते गांव सेवना में शिवना नदी के संरक्षण एवं धार्मिक महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ी है। इसी के परिणामस्वरूप यहां पहली बार कावड़ यात्रा एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन भी किया गया।

टीम एवीएस के संस्थापक मनीष भावसार ने बताया कि 10 मई से 16 मई तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया, जिसमें गंगा कुंड की खुदाई का कार्य भी प्रारंभ हुआ। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ग्रामवासियों के साथ कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा से उनके निवास पर मुलाकात कर शिवना प्राकट्य स्थल पर निर्माण कार्यों की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था।

मंत्री हेमंत मीणा के सालमगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम सेवना के सरपंच प्रतिनिधि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल मीणा के प्रयासों से उनका कार्यक्रम शिवना नदी के प्राकट्य स्थल पर तय हुआ। यहां मंत्री ने मंदिर समिति एवं ग्रामीणों से चर्चा के दौरान गंगा कुंड, गंगा घाट, मंदिर की बाउंड्री वॉल एवं सौंदर्यीकरण कार्य की मांग पर सहमति देते हुए तीनों कार्यों की स्वीकृति की घोषणा की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री आशीष जैन, मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल मीणा, मंदिर समिति अध्यक्ष गोविंद मीणा, टीम एवीएस के संस्थापक मनीष भावसार, सुधांशु भावसार, सूरजमल मीणा, लक्ष्मण मीणा, श्रीमती कांता मीणा, आसाराम मीणा, जगदीश मीणा, नानूराम मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Next Post

नर्मदा में 11 हजार लीटर दूध बहाने का मामला पहुंचा NGT; केंद्रीय और राज्य प्रदूषण बोर्ड को नोटिस जारी

Tue May 19 , 2026
सीहोर/ भैरूंदा। नर्मदा नदी में धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर बड़ी मात्रा में दूध और अन्य सामग्री प्रवाहित करने का मामला अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) तक पहुंच गया है. भैरूंदा तहसील अंतर्गत ग्राम सातदेव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नर्मदा नदी में 11 हजार लीटर दूध और […]

You May Like