बाइक से गिरे युवक की मौत

जबलपुर: सड़क दुर्घटना में घायल 18 वर्षीय युवक ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए प्रकरण जांच में लिया है।

इस संबंध में तिलवारा पुलिस ने बताया कि सोमवार को बादशाह हलवाई मंदिर के पास गोरखपुर निवासी पीयूष सिंह ठाकुर बरगी हिल्स आईटी पार्क के पास बाइक से गिर गया था जिसे गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद उसकी बुआ संगीता सिंह ने मेडिकल में उसे भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Next Post

असम के हाई-प्रोफाइल पासपोर्ट विवाद की आंच अब रणदीप सुरजेवाला तक पहुंची, क्राइम ब्रांच ने समन जारी कर 23 मई को पूछताछ के लिए गुवाहाटी बुलाया

Tue May 19 , 2026
गुवाहाटी | असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान से जुड़े कथित अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट विवाद में अब एक नया और कड़ा कूटनीतिक मोड़ आ गया है। डिजिटल मीडिया को मिली आधिकारिक प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, असम क्राइम ब्रांच ने इस संवेदनशील मामले की कड़ाई से जांच करते हुए […]

You May Like