मुढिया में ट्रेक्टर ट्राली से नकली डीएपी खाद जब्त

सागर। सागर जिले के मुढिया मे राजस्व विभाग एवं खुरई पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई मे संदिग्ध नकली डीएपी खाद जब्त की गई। ग्राम मुढ़िया के एक मकान में ट्रेक्टर ट्रॉली में लदा हुआ डीएपी आरक्षक धीरेन्द्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक मुन्नालाल राज द्वारा पकड़ा गया। गवाहों एवं अधिकारियों के समक्ष गेरेज का ताला खुलवाया गया एवं ट्रेक्टर की चाबी ली गई, जिसकी ट्रॉली में इफको कंपनी की लगभग 46 बोरी डीएपी खाद लदी हुई थी। जिसका न ही कोई बिल था। उक्त खाद को पुलिस द्वारा जब्त किया गया एवं ट्रैक्टर चालक महेन्द्र सिंह लोधी एवं राजेन्द्र अहिरवार द्वारा ट्रेक्टर को थाना खुरई शहरी लाया गया। एसएडीओ खुरई द्वारा बोरियों की गिनती कर उन पर निसान लगाया गया एवं खाद की जांच कर खाद का सैंपल लिया गया।

Next Post

पुलिस कर्मियों को आईजी की हिदायत सुधर जाओ नहीं तो 15 दिन बाद अपने हश्र के जवाबदार खुद होगे

Mon Oct 27 , 2025
रीवा। पुलिसकर्मियों के ये फटकार रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत ने सोमवार को रीवा में नशे के खिलाफ शुरू हुए ‘ऑपरेशन प्रहार 2’ के दौरान लगाई। आईजी ने नशीली सिरप के अवैध कारोबार में पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारियों की संलिप्तता को लेकर उन्हें मंच से कड़ी चेतावनी दी है […]

You May Like

Play sound