टीकमगढ़-झांसी हाइवे पर जाम की समस्या से लोग परेशान

टीकमगढ़। टीकमगढ़-झांसी हाइवे पर ग्राम बम्होरी खास के बस स्टैंड, मुख्य बाजार और जैन मंदिर के पास मोड़ पर आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। दिन में कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे छोटे-बड़े वाहन फंस जाते हैं और चालक व पैदल राहगीर परेशान होते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले कई महीनों से लगातार बनी हुई है। बस स्टैंड, लक्ष्मण मंदिर और जैन मंदिर के आसपास सड़क संकरी होने और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण जाम लगना आम बात हो गई है। जाम की स्थिति में आमतौर पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, जिससे वाहनों की आवाजाही और बिगड़ जाती है।

कभी-कभी स्थिति गंभीर होने पर स्थानीय लोग खुद वाहनों को निकालने में मदद करते हैं या थाना दिगौड़ा को सूचना देकर सहायता मांगते हैं। निवासियों का कहना है कि प्रशासन ने अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिसके कारण लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Next Post

हाट बाजार से फैल रही गंदगी, व्यवसाई परेशान

Tue Oct 21 , 2025
पाथाखेड़ा। क्षेत्र का एकमात्र साप्ताहिक हाट बाजार, जो बगडोना-सलैया क्षेत्र की आर्थिक धुरी माना जाता है, इन दिनों गंदगी और अव्यवस्था का शिकार बन गया है। बाजार में सफाई की लचर व्यवस्था से व्यापारी और खरीदार दोनों ही परेशान हैं। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पंचायत के सफाई कर्मचारी मात्र […]

You May Like

Play sound