मप्र को हॉकी का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को हॉकी का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। हॉकी इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ खेल अवसंरचना को मजबूत करने, प्रतिभाओं को पोषित करने और राज्य को एक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी गंतव्य के रूप में स्थापित करने के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हॉकी के विकास और उन्नति के साथ-साथ मध्यप्रदेश को एक विकसित हॉकी केंद्र बनाने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर भी चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल से मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक निखारने और प्रदेश को ग्लोबल हॉकी हब के रूप में स्थापित करने की कार्ययोजना पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधिमंडल में हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर जे. मनोहरन और डायरेक्टर जनरल कमांडर आर.के. श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

Next Post

महिला स्वावलंबन को नई उड़ान: महापौर मालती राय ने किया पिंक ई-रिक्शा का शुभारंभ

Mon May 18 , 2026
भोपाल। महापौर ने महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने के दृष्टिगत पिंक ई-रिक्शा का शुभारंभ सोमवार को पीपुल्स यूनिवर्सिटी सभागार में किया. महापौर मालती राय ने इस अवसर पर कहा कि ई-रिक्शा की यह पहल हमारी बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने व शहर में सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल यातायात […]

You May Like