मंदिर मे चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की दानपेटी

भोपाल। रातीबड थाना पुलिस ने मंदिर मे चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चोरी गई दान पेटी, रुपये एवं घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की है. आरोपी दिन में सूने मंदिरो मे घुसकर चोरी की वारदात करता था. पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे कैमरो की फुटेज खंगालते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया.

पुलिस के मुताबिक मंदिर के पुजारी ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई. फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह शिव मंदिर विशाल नगर में पूजापाठ करते हैं. उस दिन सुबह मंदिर पर आरती पूजा करके वह अपने घर चले गए थे. मंदिर में दिनभर लोगों को आना जाना होता है. इस लिए गेट दिन में खुला रहता है. शाम के समय पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो छोटी दान पेटी गायब देखी. पुजारी ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार किया.

Next Post

आधी रात थाने पहुंचे एसपी देहात; रिकॉर्ड्स और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, लापरवाही न बरतने की हिदायत

Thu May 14 , 2026
भोपाल। पुलिस अधीक्षक देहात पंकज कुमार पाण्डेय ने थाना परवलिया सड़क का देर रात को औचक निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए. पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने बुधवार को देर रात थाना परवलिया सड़क का आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान […]

You May Like

मनोरंजन