
भोपाल। पुलिस अधीक्षक देहात पंकज कुमार पाण्डेय ने थाना परवलिया सड़क का देर रात को औचक निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए.
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने बुधवार को देर रात थाना परवलिया सड़क का आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, अभिलेखों के रख रखाव सहित रात्रि ड्यूटी की व्यवस्था को उन्होंने देखा.
इस मौके पर पंकज कुमार पाण्डेय ने थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और अनुशासित बनाए के निर्देश दिए. साथ ही थाना स्टाफ को आमजन से संवेदनशील और शालीन व्यवहार करने, फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रहने के बात कही. एसपी के निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रात्रि गश्त, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण और शासकीय कार्यों में गुणवत्ता एवं अनुशासन बनाए रखने के विशेष दिशा-निर्देश दिए गए.
