सारण :सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई, सात घायल

छपरा, 13 मई (वार्ता) बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई, तथा सात अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक बोलेरो पर सवार होकर आठ लोग एक बारात में शामिल होने के बाद सिवान से अपने घर दाउदपुर लौट रहे थे। इसी दौरान वंशी छपरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 531 पर बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी राहुल कुमार(30) की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए एकमा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

Next Post

अधिकारियों के समक्ष रखीं किसानों ने समस्याएं

Wed May 13 , 2026
जबलपुर: किसानों से सीधे संवाद स्थापित कर गेहूं उपार्जन से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा फेसबुक लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए उन्हें उपार्जन नीति एवं व्यवस्थाओं की जानकारी […]

You May Like