इटारसी:ऋषिकुल गुरुकुल नर्मदापुरम के द्वारा आयोजित मानस लीग चैम्पियंस के पुरुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि जिस देश के हाथ मे रामायण हो उसे कोई पराजित नही कर सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने मानस लीग प्रतियोगिता को सनातन संस्क्रति के लिए महत्वपूर्ण बताया। संयोजक वैभव शर्मा ने मानस लीग के 9 वर्षों की यात्रा का व्रतांत बताया।
कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र विश्वकर्मा ने किया। अतिथियों ने पुरुस्कार वितरित किये। जिसमे प्रज्ञान स्कूल के छात्र आयुष्मान शर्मा एवं आशुतोष शर्मा सरस्वती स्कूल के प्रिंस कुमार प्रत्येक को प्रमाण पत्र, रामचरितमानस एवं तीन हजार पांच सौ रुपये की राशि दी । इसी तरह प्रज्ञान स्कूल की कुमारी प्रिया शर्मा एवं गुरु नानक स्कूल की कनकेश्वरी दुबे द्वितीय स्थान पर रही है इनमें से प्रत्येक को पच्चीस सो रुपये प्रमाण पत्र एवं श्री रामचरितमानस प्रदान की।
एकलव्य स्कूल की कु गोरी राजावत एवं नालंदा स्कूल के श्रील ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। सभी को प्रमाण पत्र के साथ श्री रामचरितमानस एवं प्रत्येक को एक हजार रुपये की राशि प्रदान की। इटारसी तहसील स्तर पर कु आराधना कटारे सन एकैडमी स्कूल प्रथम विजेता रही जिन्हें एक हजार रुपए की राशि प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस प्रदान की गई। तहसील स्तर पर द्वितीय कु सलोनी अहिरवार गवर्नमेंट एमजीएम कॉलेज इटारसी रही जिन्हें सात सौ रुपये की राशि प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस भेंट की।
एमजीएम कॉलेज की कुमारी रेखा बरगले को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है इनको 500 रुपए की राशि प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस भेंट की। रामपुर तहसील स्तर पर कुमारी लोमंती विश्वकर्मा शहीद इंदर गिरी स्कूल प्रथम स्थान पर रही है। इनको एक हजार रुपयों की राशि, प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस प्रदान की। इसी स्कूल की कुमारी रागनी पाल द्वितीय स्थान पर रही है इनको सात सौ रुपये की राशि रामचरितमानस एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कु वेदिका तिवारी तृतीय स्थान पर रही है इनको पांच सौ रुपये, प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस भेंट की।
केसला तहसील स्तर पर कु अवनी सक्सेना शासकीय उत्कृष्ट उत्तर माध्यमिक विद्यालय केसला प्रथम स्थान पर रही है इनको एक हजार रुपयों की राशि, प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस भेंट की। इसी स्कूल की कु शिवानी घोषी द्वितीय स्थान पर रही है इनको सात सौ रुपयों की राशि प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस भेंट की। कोमल श्रीवास तृतीय स्थान पर नहीं है इनको पांच सौ रुपयों की राशि प्रमाण पत्र एवं रामचरितमानस भेंट की संयोजक वैभव शर्मा ने जितने भी छात्र-छात्रा साक्षात्कार हेतु आए थे। वह सभी प्रावीण्य सूची में शामिल है उन सभी को भी सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने की। सभी सहयोगियों को भी पुरस्कार दिए गए।
