जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया काम बंद, व्यवस्थाएं ध्वस्त

ग्वालियर: स्वास्थ्य विभाग और आउटसोर्सिंग कंपनी के बीच चल रहे भुगतान के विवाद में जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं दांव पर लग गईं हैं। पिछले कई महीनों से वेतन की बाट जोह रहे आउटसोर्स कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल कर दी। इस हड़ताल ने अस्पताल की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी।
​कंपनी और प्रबंधन के बीच फंसा है 1.28 करोड़ का भुगतान ​जानकारी के अनुसार आउटसोर्स कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली ‘राज सिक्योरिटी सर्विस’ का अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो चुका है।

कंपनी का करीब 1.28 करोड़ रुपये का भुगतान स्वास्थ्य विभाग पर बकाया है। अस्पताल प्रबंधन कंपनी का अनुबंध दो महीने और बढ़ाने का दबाव बना रहा है, जिसे कंपनी ने स्वीकार नहीं किया है। इस खींचतान का सीधा असर कर्मचारियों पर पड़ा, जिन्हें अप्रैल माह का वेतन नहीं मिला। वहीं, कई कर्मचारी ऐसे भी हैं जिन्हें पिछले तीन महीनों से फूटी कौड़ी नहीं मिली है।
​गंदगी के बीच इलाज कराने को मजबूर हुए मरीज
सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मचारी और सपोर्ट स्टाफ काम छोड़कर अस्पताल के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। हड़ताल के कारण वार्डों और ओपीडी में कचरे के ढेर लग गए। मरीज और उनके परिजन बदबू और गंदगी के बीच इलाज कराने को मजबूर दिखे।​ मुख्य द्वारों और संवेदनशील वार्डों से सुरक्षाकर्मी नदारद रहे। ​हड़ताल की खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सहायक प्रबंधक डॉ. राजेश बिरथरिया मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी कर्मचारियों से चर्चा की। उन्होंने कंपनी और विभाग के बीच समन्वय बनाकर तीन दिन के भीतर वेतन भुगतान कराने का लिखित आश्वासन दिया है। इस भरोसे के बाद कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं।

Next Post

​इंदौर में सूरज के तीखे तेवर: सामान्य से 3 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा, लू ने छुड़ाए पसीने

Tue May 12 , 2026
इंदौर: गर्मी ने सोमवार को इस साल का रिकॉर्ड तोड दिया और तापमान 43.2 डिग्री तक पहुंच गया। आज दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा। शहर में 10 से लेकर 18 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से लू चली. रात का तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा […]

You May Like

मनोरंजन