एमपी कांग्रेस टैलेंट हंट: प्रदेश और राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के पदों के लिए फाइनल इंटरव्यू कल से

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग द्वारा आयोजित टैलेंट हंट प्रोग्राम के तहत चयनित प्रतिभागियों के फाइनल इंटरव्यू 12 और 13 मई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, भोपाल में आयोजित किए जाएंगे। पार्टी इस पहल के जरिए प्रदेश भर में अपने मीडिया और संचार तंत्र को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि दो दिवसीय प्रक्रिया के दौरान प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता, रिसर्च कोऑर्डिनेटर तथा पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व में आयोजित साक्षात्कार के आधार पर जिला एवं संभागीय प्रवक्ताओं का चयन भी अंतिम रूप से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इंटरव्यू पैनल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग द्वारा नियुक्त वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इनमें जोनल कोऑर्डिनेटर अनिल यादव, स्टेट कोऑर्डिनेटर अखिलेश प्रताप सिंह, मीडिया विभाग के कोऑर्डिनेटर अर्चित सिंह तथा टेक्निकल कोऑर्डिनेटर अर्श खान शामिल हैं।

नायक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया और संचार क्षेत्र में युवा, प्रतिभाशाली और वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध नेतृत्व तैयार करना है, ताकि पार्टी की विचारधारा और संदेश को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया जा सके।

Next Post

अधिकारियों की मिलीभगत से छीने जा रहे पिछड़ों के संवैधानिक अधिकार: अहिरवार

Mon May 11 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने के मामलों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने सतना जिले में कथित रूप से फर्जी एससी प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में तत्कालीन एसडीएम के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग की […]

You May Like