खेल सुविधाओं के विस्तार पर खिलाड़ियों से संवाद, बैतूल की प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच : खण्डेलवाल

बैतूल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल के लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों, खेल संगठनों के प्रतिनिधियों और खेलप्रेमियों के साथ संवाद किया। इस दौरान खेल सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता तथा युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बैतूल जिले की खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि उचित सुविधाएं मिलने पर बैतूल की प्रतिभाएं राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री अतीत पावर, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Next Post

अचानक मदनमहल थाने पहुंचे एसपी

Sun May 10 , 2026
जबलपुर: महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाएं, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिये। यह बातें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने अचानक मदनमहल थाने का निरीक्षण करते हुए […]

You May Like