इटारसी को 64 साल पुरानी पाइपलाइन से मिलेगी मुक्ति: साढ़े छह दशक बाद बिछाई जा रही नई लाइन

इटारसी। पुरानी इटारसी के हजारों रहवासियों को अब नलों से आने वाले ‘गंदे पानी’ की समस्या से स्थाई मुक्ति मिलने वाली है। यहां साल 1961, यानी लगभग साढ़े छह दशक पहले बिछाई गई जर्जर पाइपलाइन को बदलने का काम आखिरकार शुरू हो गया है। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर चल रहे पाइपलाइन और सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंकज चौरे (अध्यक्ष), आदित्य पांडे (उपयंत्री), वरिष्ठ पार्षद शिवकिशोर रावत, पार्षद जिमी केथवास, पार्षद प्रतिनिधि मनीष चौधरी,एल्डरमैन मयंक मेहतो मौजूद थे। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि पुरानी पाइप के स्थान पर नई पाइप लाइन बिछाने के लिए सडक खोदी जा रही है, जैसे ही पाइप लाइन की टेस्टिंग पूरी हो जाएगी, सडक पर दोबारा सीमेंटीकरण कराया जाएगा। इस कार्य में देरी नहीं होगी।

1961 की जर्जर लाइन बनी थी सिरदर्द, लीकेज से नलों में घुल रहा था कचरा:

पुरानी इटारसी के वार्ड 06 में जबलपुर रेल लाइन के किनारे से श्रीराम मेडिकल तक मुख्य पेयजल सप्लाई लाइन बेहद जर्जर हो चुकी थी। यह पाइपलाइन साल 1961 के आसपास बिछाई गई थी। समय के साथ लोहे की पाइपलाइन गल गई थी, जिसके कारण लीकेज की समस्या आम थी।

क्यों जरूरी था बदलाव:

पुरानी पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण जब नगर पालिका पानी की सप्लाई शुरू करती थी, तो शुरुआती 10-15 मिनट तक नलों से गंदा और बदबूदार पानी निकलता था। रहवासी लंबे समय से इसकी शिकायत कर रहे थे। अब यहां 12 इंच की नई ‘डीआई केनाइन’ (DI K9) लोहे की पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

वार्ड 04 में नई सड़क(Civic Work):

पेयजल लाइन के साथ ही वार्ड 04 में बुनियादी ढांचे पर काम शुरू हुआ है। यहां 120 मीटर लंबी नई सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। नपा अध्यक्ष ने इंजीनियरों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

क्या कहते हैं जिम्मेदार:

“पुरानी इटारसी के रहवासी काफी समय से गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे। जांच में पता चला कि पाइपलाइन बहुत पुरानी (1961 की) हो चुकी है। अब 12 इंच की नई पाइपलाइन डाली जा रही है ताकि लोगों को शुद्ध जल मिल सके।”

पंकज चौरे, अध्यक्ष, नगरपालिका इटारसी

Next Post

सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM डॉ. मोहन यादव, दी बधाई

Sat May 9 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री पद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि […]

You May Like