द्रौपदी मुर्मु ने कर्नाटक के हावेरी जिले में हुई दुर्घटना पर जताया शोक

नयी दिल्ली, 28 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्नाटक के हावेरी जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोगों के मारे जाने पर शुक्रवार को गहरा दु:ख व्यक्त किया।

 

सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर लिखे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “ कर्नाटक के हावेरी जिले में हुई बस दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 13 श्रद्धालुओं की मौत एक बेहद दु:खद घटना है। मैं इस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।”

 

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह ब्यादगी तालुक के गुंडेनहल्ली क्रॉस पर खड़ी ट्रक से वैन के टकराने से हुई। राष्ट्रपति का यह भावपूर्ण संदेश शोकाकुल परिवारों के लिए सांत्वना है और राष्ट्र के सामूहिक शोक को दर्शाता है।

 

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Next Post

जिंसों में टिकाव

Fri Jun 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली 28 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों में लगातार तेजी जारी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेंत सभी जिंसों के भाव स्थिर रहे। तेल-तिलहन […]

You May Like

मनोरंजन